शास्त्र शिरोमणी गीता के जन्म को दर्शाती गीता जयंती’ परम श्रद्धा, हर्ष व् उत्साह से भारतीय विद्या मंदिर, चंडीगढ़ रोड के प्रांगण में मनाई गयी| इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य द्वार व् प्रदर्शन पटों पर भगवत गीता के श्लोकों को अर्थ सहित दर्शाया गया | पश्चिमी देश गीता ज्ञान को अपनी शिक्षा प्रणाली में शामिल कर रहे हैं| अपने देश में अपनी ही इस महान धरोहर का प्रचार प्रसार करने में असफल रहे हैं | प्रात: सभा में श्री गीता शास्त्र का बच्चों ने पूजन किया एवं आचार्य सुनील जी ने आधुनिक जीवन में गीता के महत्व के बारे में बच्चों को बताया | घरों में आदर सहित भगवत गीता रखेंगे व् नित्य पठन से श्री कृष्ण जी के उपदेशों का अनुसरण करेंगे |
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल ने कहा कि "गीता" हमें उस परम तत्व तक पहुँचने का रास्ता दिखाती है जिसे पाकर मानव विभिन्न परिस्थितियों में सामंजस्य बना पाने का सामर्थ्य प्राप्त करता है |